अम्बेडकरनगर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में दो आरोपी दबोचे गए, भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद

अम्बेडकरनगर जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के स्पष्ट निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीगंज भूपेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 05/26 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अवैध गोवध कारोबार पर करारा प्रहार किया है। पुलिस टीम ने दिनांक 16 जनवरी 2026 की देर रात लगभग 11:50 बजे ग्राम त्रिलोकपुर हाइवे के किनारे तालाब के बंधे के पास से अभियुक्त सलमान पुत्र नवी उल्लाह निवासी मुंसहा तथा मोतीलाल पुत्र सतई हरिजन निवासी त्रिलोकपुर को घेराबंदी कर पकड़ा, जिनके कब्जे से प्रतिबंधित गोवंश मांस एवं एक अवैध लोहे का चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सलमान का आपराधिक इतिहास बेहद संगीन पाया गया है, जिसके विरुद्ध पूर्व में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट तथा यूपी गैंगस्टर एक्ट सहित कुल आठ गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसके अपराध में लिप्त होने की पुष्टि होती है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेजने की प्रक्रिया पूर्ण की। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक हरिकेश बहादुर यादव, उपनिरीक्षक दिगम्बर दीक्षित, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, अमित मौर्य, अविनाश यादव, हेड कांस्टेबल अमरजीत यादव एवं कांस्टेबल संतोष तिवारी की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों में हड़कंप मच गया है।


और नया पुराने