अंबेडकरनगर में महिला से मारपीट और गाली-गलौज का मामला, दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला से मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

शिवानी नामक महिला निवासी जगतपुर बिलटई ने थाने में शिकायत दी कि 31 दिसंबर की शाम लगभग 4:30 बजे वह अपने खेत की देखभाल के लिए गई थीं। उस समय वह मोबाइल पर बात कर रही थीं।

महिला का आरोप है कि इसी दौरान भदोही के निवासी रवि राजभर और नीरज राजभर मोटरसाइकिल (UP 45 AU 9913 स्प्लेंडर) पर वहां पहुंचे। उन्होंने महिला को अकेला देखकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब महिला ने विरोध किया और शोर मचाया, तो आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़िता ने तुरंत मालीपुर थाने पहुंचकर अपनी तहरीर दर्ज कराई। थाने के अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

और नया पुराने