गोहिला बसखारी मार्ग पर कार पलटी, सभी यात्री सुरक्षित

अम्बेडकर नगर। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे गोहिला बसखारी मार्ग पर एक कार अचानक नहर में पलट गई। हादसे में कार में सवार ड्राइवर और अन्य यात्री सुरक्षित रहे।

जानकारी के मुताबिक, यह अर्टिका कार हंसवर के मोहल्ला धोबियाना से महमूदपुर विदाई के लिए जा रही थी। जैसे ही कार नहर के पास मोड़ पर पहुंची, वह अनियंत्रित हो गई और नहर में पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार मोड़ पर काफी तेज थी।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और कार में फंसी दो महिलाएं समेत सभी यात्रियों और ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और नहर से कार निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक क्रेन मौके पर नहीं पहुंची थी।

हादसा इस बात का सबक है कि सड़क पर गति नियंत्रण बेहद ज़रूरी है। सौभाग्य से, इस बार कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

और नया पुराने