अंबेडकरनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए करीब तीन दर्जन निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस व्यापक तबादले में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को उनके वर्तमान पदों से हटाकर अन्य स्थानों पर भेजा गया है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक हीरालाल यादव को साइबर थाना के साथ-साथ थाना जहांगीरगंज की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपनिरीक्षक अर्जुन यादव को राजेसुल्तानपुर से जहांगीरगंज तथा आनंद प्रकाश श्रीवास्तव को जहांगीरगंज से अलीगंज स्थानांतरित किया गया है।
थाना जहांगीरगंज से विनोद प्रकाश पांडे और प्रमोद कुमार खरवार को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि घनश्याम यादव और एक अन्य अर्जुन यादव को राजेसुल्तानपुर भेजा गया है। पुलिस लाइन से रामविभू सिंह को महरुआ, अरविंद कुमार वर्मा को जलालपुर और सुधीर कुमार त्रिपाठी को महरुआ से जलालपुर में एसएसआई बनाया गया है।
इसके अलावा राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली जलालपुर, महिला उपनिरीक्षक असमत खानम को जहांगीरगंज तथा रामनरेश को सम्मनपुर भेजा गया है। विजय कुमार सोनी को भीटी, आशुतोष शर्मा व इंद्रेश कुमार को आहिरौली, जबकि मनोज कुमार राना और संदीप दुबे को बेवाना थाना भेजा गया है।
विकास गौतम को हंसवर से सम्मनपुर, राम सुमेर यादव को सम्मनपुर से पुलिस लाइन, आशीष कुमार यादव को पुलिस लाइन से सम्मनपुर तथा राजकुमार भारतीय को आहिरौली में एसएसआई नियुक्त किया गया है। अमरनाथ यादव को अकबरपुर में एसएसआई, जबकि शिवांगी त्रिपाठी को आईजीआरएस प्रभारी बनाया गया है।
अन्य फेरबदल में अरविंद कुमार सिंह को जैतपुर से पुलिस लाइन, संजय सिंह को जैतपुर में एसएसआई, घनश्याम लाल वर्मा को कटका में एसएसआई, दुर्योधन लाल को भीटी से जैतपुर तथा प्रेमचंद को अलीगंज में एसएसआई बनाया गया है।
इसी क्रम में मो. अमीन को जलालपुर से जहांगीरगंज, आशीष कुमार को अलीगंज से जलालपुर, रामबली सिंह यादव को बेवाना से पुलिस लाइन, शुभम मिश्रा को आहिरौली से हंसवर और शिवम मिश्रा को टांडा से कटका भेजा गया है।
वहीं निरीक्षक सर्वदमन सिंह को थानाध्यक्ष बेवाना से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि प्रभाकांत तिवारी को सर्विलांस सेल से थानाध्यक्ष बेवाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस बड़े फेरबदल को जिले में बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
