1100 ग्राम अवैध गांजा के साथ 60 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, अहिरौली पुलिस को बड़ी सफलता


अम्बेडकरनगर |जनपद अम्बेडकरनगर की अहिरौली थाना पुलिस को गुरुवार सुबह एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को दौड़ाकर पकड़ते हुए उसके पास से 1100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक, अहिरौली थाना पुलिस टीम कांवर यात्रा के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेती हुई खरिकाभारी मोड़ के पास गश्त पर थी। तभी टीम ने देखा कि एक व्यक्ति नोकरापुर की ओर से आता दिखा, जो पुलिस को देखकर अचानक घबराकर पीछे मुड़कर भागने लगा।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 20–25 कदम दौड़कर उस व्यक्ति को पकड़ लिया। नाम पूछने पर उसने अपनी पहचान रामचरण वर्मा पुत्र स्व. रामअचल वर्मा निवासी ग्राम कंद्रियावां सरैया, थाना अहिरौली, जनपद अम्बेडकरनगर (उम्र 60 वर्ष) के रूप में बताई।

जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके थैले से एक सफेद बंडल में रखा हुआ 1100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर आरोपी को सुबह 10:20 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। इस संबंध में थाना अहिरौली में मुकदमा संख्या 201/2025, धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: रामचरण वर्मा पिता का नाम: स्व. रामअचल वर्मा निवासी: ग्राम कंद्रियावां सरैया, थाना अहिरौली

उम्र: 60 वर्ष। बरामद सामग्री: एक सफेद बंडल में रखा 1100 ग्राम अवैध गांजा

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

. उ0नि0 शुभम मिश्रा, उ0नि0 अजय प्रताप सिंह, मु0आरक्षी जयनाथ तिवारी, मु0आरक्षी कमलेश कुमार, आरक्षी रोहित सिंह, आरक्षी विशाल त्रिपाठी

थाना अहिरौली पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार पर एक और कड़ा प्रहार हुआ है।

आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है।

और नया पुराने