मिशन शक्ति अभियान के तहत बसखारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला अपराध के आरोपी को पुनः किया गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर। महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण को लेकर चल रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत बसखारी पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्यवाही करते हुए महिला अपराध में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि थाना क्षेत्र के पटना मुबारकपुर निवासी मुकेश कुमार (उम्र करीब 28 वर्ष) के खिलाफ पूर्व में मु0अ0सं0-224/2025 धारा 74/351(3) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को 22 अगस्त 2025 को जमानत पर रिहा किया गया था, लेकिन रिहाई के बाद उसने वादिनी मुकदमे की मां से विवाद किया, जिसके चलते पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए उसे दोबारा पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को समय करीब 12:30 बजे आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान किया गया। इससे यह साफ हो गया है कि महिला अपराध के मामलों में ढिलाई बरतने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें पहले दर्ज मुकदमे का विवरण पुलिस अभिलेख में दर्ज है। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष बसखारी सुनील कुमार पाण्डेय के निर्देशन में किया गया, जबकि गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मयंक सिंह और कांस्टेबल नरसिंह यादव शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य महिला अपराधों पर अंकुश लगाना और महिलाओं को सुरक्षा का अहसास दिलाना है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी और त्वरित कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

और नया पुराने