रसड़ा (बलिया) शहीदे आजम भगत सिंह की 118वीं जयंती पर क्रांतिकारी स्मारक समिति के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के सदस्यों ने शहीद भगत सिंह मार्ग पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
क्रांतिकारी स्मारक समिति के प्रवक्ता कृष्णानंद पांडेय ने कहा कि भगत सिंह केवल अंग्रेज़ी साम्राज्यवाद को समाप्त करने वाले नहीं थे, बल्कि वे एक ऐसे महान भारत की कामना करते थे जहाँ किसी व्यक्ति द्वारा दूसरे का शोषण न हो। उन्होंने बताया कि भगत सिंह समाजवाद और धर्मनिरपेक्ष शासन की स्थापना में विश्वास रखते थे।
कार्यक्रम में कृष्णानंद पांडेय, सुरेश राम, चंद्रशेखर सिंह, विजय शंकर यादव, लल्लन यादव, मुन्ना सिंह, बंधु गोड़, आनंद सिंह मान और दुर्गेश त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Tags
बलिया
