कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय संसारपार की छात्राओं ने निकाली नारी जागरूकता रैली

डेरवा (गोरखपुर)। कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय संसारपार, बड़हलगंज की छात्राओं ने सोमवार को नारी जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।

विद्यालय की छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और नारों के माध्यम से लोगों को मिशन शक्ति, नारी शक्ति वंदन, महिला सम्मान और स्वावलंबन जैसे अभियानों के महत्व से अवगत कराया। रैली का उद्देश्य समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना, महिलाओं को सशक्त बनाना और राष्ट्र निर्माण में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं ने भी बच्चियों का उत्साहवर्धन किया और ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे महिला सुरक्षा और सम्मान की दिशा में सहयोगी बनें। रैली में शामिल छात्राओं ने गांव-गांव जाकर महिलाओं को अपने अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया।

और नया पुराने