छात्राओं एवं महिला को दी गयी सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव की जानकारी

 रसड़ा (बलिया) शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत बुधवार को रसड़ा गांधी पार्क में छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। रसड़ा कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक नंदलाल कुमार सहित महिला कांस्टेबल रूबी मिश्रा, गुड़िया, श्वेता त्रिपाठी, राहुल तिवारी ने छात्राओं एवं महिलाओं को सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी। इसके अतिरिक्त साइबर अपराधों से बचाव के लिए विशेष सुझाव भी दिए। उपनिरीक्षक नंदलाल कुमार ने छात्राओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने, अनजाने लोगों से बातचीत में सावधनी बरतने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध आनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। महिला कांस्टेबल रूबी मिश्रा ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों को समझाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है।

और नया पुराने