अम्बेडकरनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत बेवाना पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर द्वारा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बेवाना सर्वदमन सिंह द्वारा गठित पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 05/2026 धारा 115(2), 352, 118(1), 109 बीएनएस से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दिनांक 22 जनवरी 2026 को समय लगभग 13:50 बजे कुर्चा मोड़ बेवाना रोड से अभियुक्त रामसुन्दर यादव पुत्र बैजनाथ यादव उम्र करीब 65 वर्ष तथा प्रशान्त यादव उर्फ नाटे पुत्र रामसुन्दर यादव उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी ग्राम धौरहरा थाना बेवाना जनपद अम्बेडकरनगर को धर दबोचा। दोनों अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहे थे और पुलिस को उनकी तलाश थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया। इस सराहनीय कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह, कांस्टेबल कृष्ण कुमार यादव एवं कांस्टेबल घनश्याम चौहान की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।
Tags
अम्बेडकर नगर
