जनपद अम्बेडकरनगर में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मालीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मालीपुर पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 281/25 धारा 137(2) बीएनएस, बढ़ोतरी धारा 87/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त शिवम पुत्र चरन सिंह निवासी ग्राम गेवतिया थाना दातागंज जनपद बदायूं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी एवं क्षेत्राधिकारी जलालपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में सक्रिय थी। इसी क्रम में उपनिरीक्षक दिनेश बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक सविता पटेल व हेड कांस्टेबल करुणाशंकर मिश्रा बदायूं, रामपुर व बदायूं हाईवे क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश और संभावित बरामदगी के उद्देश्य से गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे से संबंधित अभियुक्त बदायूं हाईवे के पास मौजूद है और कहीं फरार होने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर 23 दिसंबर 2025 को शाम लगभग 6 बजकर 5 मिनट पर अभियुक्त को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त को उसके विरुद्ध दर्ज मुकदमे और धाराओं की जानकारी दी गई तथा नियमानुसार हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास इसी मुकदमे से जुड़ा हुआ है और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश गया है और आमजन में पुलिस की सक्रियता को लेकर भरोसा और बढ़ा है।
Tags
अम्बेडकर नगर
