घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव में मचा हड़कंप

अंबेडकरनगर। हंसवर थाना क्षेत्र के अरूसा आजमपुर गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव उसके घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान अरूसा आजमपुर निवासी इंद्रेश गौतम (लगभग 30 वर्ष) पुत्र रामबरन के रूप में हुई है। सूचना पर हंसवर थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

इंद्रेश गौतम अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

और नया पुराने