आलापुर पुलिस ने वृक्षों की अवैध कटाई करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, बरामद नीम की लकड़ी

अम्बेडकरनगर के थाना आलापुर पुलिस ने मुखबीर खास की सूचना पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देवेन्द्र प्रताप यादव (50 वर्ष) निवासी सन्दहा मजगवां को नहर माइनर पुलिया, ग्राम मुस्तफाबाद के किनारे झाड़ी में छिपा हुआ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त पर मु0अ0सं0-293/2025 के तहत धारा 303(2)/324(4)/352/351(3)/317(2) BNS व 4/10 उ0प्र0 ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम 1976 के अंतर्गत मामला पंजीकृत है।

पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तथा क्षेत्राधिकारी आलापुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह गिरफ्तारी संभव हुई। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों पर अंकुश लगाना और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ करना बताया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 नीम के लकड़ी का बोटा भी बरामद हुआ है, जो अवैध रूप से काटी गई थी।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया। इस अभियान में उ0नि0 रामखेलाड़ी, हे0का0 अनिल यादव, का0 मनीष यादव और का0 रामबहादुर सरोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अवैध वृक्ष कटाई या अन्य अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।

आलापुर पुलिस की यह कार्रवाई स्थानीय लोगों के लिए भी एक संदेश है कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए कानून सख्त है और कोई भी अपराधी बगैर पकड़े नहीं बच सकता।

और नया पुराने