मां -बेटी की मौत मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप 4 वर्ष पूर्व हुई थी शादी दहेज को लेकर ससुराल वाले अक्सर करते थे प्रताड़ित

 (मऊ)। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी सचिन चौहान पुत्र स्वर्गीय शिव मंगल चौहान ने बृहस्पतिवार को थाना सरायलखन्सी में तहरीर दिया कि उसने अपनी बहन रेखा चौहान पुत्री शिवमंगल चौहान का विवाह दिसंबर 2021 में सराय लखन्सी थाने के बबुआपुर सिंहाव गांव निवासी राकेश चौहान पुत्र सुभाष चौहान के साथ किया था। किंतु विवाह के बाद से ही ससुराल वाले उसकी बहन को दहेज को लेकर अक्सर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना का आलम यह था कि उसकी बहन रेखा एवं 3 वर्षीय पुत्री रितिका की  तबीयत खराब होने की स्थिति में भी वे लोग इलाज इत्यादि नहीं कराते थे।उसकी तीन वर्षीय भांजी रितिका इसी सिलसिले में काफी दिनों से ननिहाल में ही थी ।विगत 7 दिसंबर को रितिका का चाचा रितेश उसे ननिहाल से लेकर अपने घर बबुआपुर सिंहाव गया। इस बीच जब कभी वह अपनी बहन व भांजी से बात कराने के लिए अपने जीजा राकेश कहता तो वह इधर-उधर की बातें करके उसे टाल देता। अचानक बुधवार की सायं लगभग साढ़े छः बजे जब उसने रितेश को फोन किया तो उसने बताया कि उसकी बहन और भांजी की मौत हो गई है।यह खबर सुनकर वह आवाक रह गया।आनन फानन वह उसके घर गया तो उसकी बहन रेखा व भांजी का मृत पाई गई।

 सचिन ने आरोप लगाया  कि उसकी बहन एवं भांजी की हत्या राकेश चौहान, रितेश चौहान, अखिलेश चौहान पुत्र गण सुभाष यादव, ससुर सुभाष चौहान पुत्र स्वर्गीय सुखदेव, सास विमला देवी ,व मृतका की जेठानी तथा देवरानी ने मिलकर किया है । पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 85,80(1),103(1) व दहेज प्रतिषेध अधिनियम  की धारा 3 व 4 के तहत उपरोक्त नामजद आरोपित गण के खिलाफ मामला पंजीकृत कार्यवाही शुरू कर दिया है।

और नया पुराने