मऊ के फातिमा अस्पताल में प्रसूता की मौत, गलत इंजेक्शन का आरोप लगाकर परिजनों का हंगामा

 मऊ ।फातिमा अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिवार के लोगों ने डॉक्टर पे लगाए आरोप आप लोगों को बताते चले   कि मऊ जनपद के फातिमा अस्पताल में उस समय अफरा तफरी मच गई जब परिवार के लोगों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए काफी हंगामा किया मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया अभी तक अस्पताल प्रशासन के द्वारा कोई बयान नहीं दिया गया है थाना सराय लखनसी अंतर्गत पिपरीडीह निवासी विजय वर्मा ने अपनी 27वर्षीय पत्नी श्वेता वर्मा  को मंगलवार को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था वहीं श्वेता ने एक बच्ची को जन्म दिया विजय वर्मा के अनुसार डिलीवरी के बाद मां और बच्चे दोनों स्वस्थ थे इसके बावजूद दोनों को आईसीयू और  में भेज दिया गया उसके बाद शुक्रवार को विजय वर्मा के मोबाइल पर आईसीयू से फोन पर सूचना दी गई कि तुम्हारी पत्नी का मौत हो चुकी है इस के बाद परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ  गलत इंजेक्शन लगाने के कारण ही श्वेता की मृत्यु हुई है पत्नी की मृत्यु की सूचना पाकर परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया थाना सराय  लखनसी प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच परिजनों को किसी प्रकार शांत कराया परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है ।

और नया पुराने