घोसी उपचुनाव में सियासी हलचल तेज, मुख्यमंत्री योगी से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय

 

मऊ जिले की घोसी विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय की सक्रियता ने सियासी गलियारों में चर्चाओं को और हवा दे दी है। मनोज राय ने दो प्रभावशाली बाहुबली विधायक — सुनील सिंह और अवधेश सिंह — के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की है।

इस मुलाकात को घोसी उपचुनाव के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह सिर्फ शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि आगामी चुनावी रणनीति का हिस्सा हो सकती है। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय की एंट्री से बीजेपी स्थानीय स्तर पर जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की कोशिश में जुटी नजर आ रही है।

सूत्रों की मानें तो बीजेपी घोसी उपचुनाव में कोई बड़ा और चौंकाने वाला फैसला ले सकती है। संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ प्रभावशाली नेताओं को एक मंच पर लाकर विपक्ष को कड़ा संदेश देने की तैयारी है। सीएम योगी से हुई इस मुलाकात के बाद यह साफ है कि पार्टी नेतृत्व घोसी सीट को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

हालांकि, मुलाकात के बाद आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है..

और नया पुराने