जनपद अम्बेडकरनगर पुलिस ने चलाए अपराधियों के खिलाफ बड़े अभियान, वांछित आरोपी गिरफ्तार

जनपद अम्बेडकरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में आज थाना जलालपुर पुलिस ने मुखबीर खास से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के जमालपुर चौराहे के पास वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर थाना जलालपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 493/2025 के तहत धारा 69, 352 और 351(3) बीएनएस के तहत आरोप था। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद तुरंत विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देशानुसार थाना जलालपुर की टीम अपराधियों की धरपकड़ और जनता की सुरक्षा के लिए लगातार सक्रिय है। गिरफ्तारी में SHO संतोष कुमार सिंह, उ0नि0 गुलाम रसूल, मुख्य आरक्षी रामकिशोर सिंह और आरक्षी धनंजय यादव की तत्परता और मेहनत विशेष रूप से सराहनीय रही। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाइयाँ जनपद में अपराध को रोकने और आम जनता को सुरक्षित महसूस कराने में मददगार साबित होंगी।

वहीं पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या हेल्पलाइन पर दें, ताकि अपराधियों पर जल्दी से जल्दी कार्रवाई की जा सके। जनपद में इस तरह की लगातार कार्रवाईयों से स्थानीय लोगों में सुरक्षा और भरोसे की भावना मजबूत हो रही है।

और नया पुराने