बसखारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दहेज हत्या के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

अम्बेडकरनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बसखारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दहेज हत्या से जुड़े एक मामले में वांछित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना बसखारी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 21/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त चन्द्रिका यादव (उम्र लगभग 46 वर्ष) और उसका पुत्र शुभम यादव (उम्र लगभग 20 वर्ष), निवासी दशरैचा थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर को दिनांक 27 जनवरी 2026 को सुबह करीब 9:50 बजे मुजाहिदपुर हाइवे के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार यह मामला दिनांक 27 दिसंबर 2025 को शाम करीब 7:30 बजे दो पक्षों के बीच हुए विवाद से जुड़ा है, जिसमें दहेज हत्या से संबंधित आरोप सामने आए थे। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, क्षेत्राधिकारी नगर नितीश तिवारी के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रेम बहादुर यादव, हेड कांस्टेबल सुनील मधुकर और कांस्टेबल अवनीश पटेल शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी दो अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है। प्रकरण की विवेचना प्रचलित है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

और नया पुराने