अम्बेडकरनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त रामवृक्ष को धर दबोचा!


अम्बेडकरनगर । जनपद अम्बेडकरनगर में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सम्मनपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सम्मनपुर में पंजीकृत गंभीर धाराओं से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामवृक्ष पुत्र राधेश्याम, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी ग्राम मंगुराडिला चौराहा, थाना जलालपुर, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सम्मनपुर में मु0अ0सं0-117/25 के तहत धारा 137(2)/64/351(3) बीएनएस तथा 5एम/6 पाक्सो एक्ट में मामला दर्ज था।

पुलिस को यह सफलता शनिवार दोपहर करीब 2:15 बजे मिली, जब रामवृक्ष को बरियावन से अकबरपुर रोड स्थित एक मैरिज हाल के सामने से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा० न्यायालय भेज दिया गया।

इस कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देशन में अंजाम दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामसुमेर यादव और हेड कांस्टेबल हरिबल सिंह यादव शामिल रहे, जिनके द्वारा सतर्कता व सक्रियता से यह कार्रवाई सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।

पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

जनपद पुलिस द्वारा की गई यह गिरफ्तारी न सिर्फ कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और कदम है, बल्कि यह संदेश भी है कि कानून से बचना अब संभव नहीं।

और नया पुराने