जनपद अम्बेडकरनगर के थाना भीटी पुलिस ने एक लंबे समय से फरार चल रहे दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त मो. रफीक उर्फ मुन्ना खान पुत्र स्व. गफ्फार अली, निवासी ग्राम सिरसा नियाजपुर थाना हैदरगंज, जनपद अयोध्या को दिनांक 20 जुलाई 2025 को सुबह करीब 09:30 बजे सेनपुर मिझौड़ा मार्ग से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी उस मुकदमे के तहत हुई जिसमें दिनांक 04.06.2025 को एक युवती, जो थाना महराजगंज जनपद अयोध्या की निवासी है, ने मो. रफीक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाना भीटी में मु0अ0सं0-119/25 धारा-69, 352, 351(3), 131, 3(5) बीएनएस व 3(1)द,ध, 3(2)(va), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया था। पूछताछ में अभियुक्त ने अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए माफी की गुहार लगाई। मो. रफीक का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा और संगीन है — उस पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत बलात्कार, छेड़छाड़, मारपीट, जालसाजी, धोखाधड़ी, धमकी, नकली दस्तावेज़ बनाना जैसे गंभीर अपराधों में 10 से अधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जिनमें मु0अ0सं0-200/2022, 206/23, 36/23, 57/24, 219/24, 04/25 व 54/2013 जैसे मामले शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रोहित प्रभाकर राय, हेड कांस्टेबल उदय सिंह और कांस्टेबल रामनरेश भारद्वाज शामिल रहे, जिन्होंने साहसिकता के साथ इस खतरनाक अपराधी को पकड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का भय स्थापित हुआ है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
Tags
अम्बेडकर नगर

