जलालपुर (अम्बेडकरनगर)। भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल जलालपुर की परिचयात्मक बैठक नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी और विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद नगर पदाधिकारियों, शक्तिकेंद्र संयोजकों, सह–संयोजकों और कार्यसमिति सदस्यों का परिचय कराया गया।
मुख्य अतिथि यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने सभी से पार्टी के सिद्धांतों और लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सामूहिक रूप से मेहनत करने का आह्वान किया।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकिशोर राजभर, वरिष्ठ नेता डॉ. शिवपूजन वर्मा सहित कई पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। संचालन नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त ने किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता केशव श्रीवास्तव, मिसम रजा, महेंद्र प्रताप चौहान, जिला सोशल मीडिया प्रमुख शाश्वत मिश्र, पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, शिवराम मिश्र, सुरेश गुप्त, मानिकचंद सोनी, बेचन पांडे, नगर महामंत्री आनंद मिश्र, उपाध्यक्ष अरुण मिश्र, सीतल सोनी, जितेंद्र शिल्पी, दीपचंद सोनी, गिरीश जायसवाल, बृजेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष रंजू बिंद, मंत्री रविकांत जायसवाल, सोनू गुप्ता, दिलीप यादव, राकेश गुप्ता, मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, रेनू प्रजापति, केतकी शर्मा, ओन करबलाई, डॉ. महेंद्रनाथ पांडे, विनय मिश्र, शिवनाथ त्रिपाठी, राधेश्याम शुक्ला, सभासद अनुज सोनकर, अजीत निषाद, विक्की गौतम, डेविड गोरे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य नगर मंडल स्तर पर संगठन को सुदृढ़ करना, पदाधिकारियों के बीच तालमेल बढ़ाना और आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना रहा।
