"अपराध पर सख्त अम्बेडकरनगर पुलिस — महरूआ में वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो आरोपी घर से गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए"


अम्बेडकरनगर, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्याम देव के नेतृत्व में अपराध की रोकथाम और वांछित एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महरूआ थाना पुलिस ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को उनके घर से दबोचकर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार पहली गिरफ्तारी सुबह करीब 7:20 बजे ग्राम सुभाखरपुर में की गई, जहां महेश पुत्र राजमन को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वह वाद संख्या 421/2014, अपराध संख्या 16/2013, धारा 323, 324, 504, 506 भादवि थाना महरूआ का वांछित था और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। दूसरी कार्रवाई दोपहर करीब 12:50 बजे हुई, जब ग्राम बरई का पुरवा (दारीडीहा) निवासी धर्मेंद्र सिंह उर्फ बब्लू पुत्र साधु सिंह को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वह वाद संख्या 1696/21, अपराध संख्या 147/95, धारा 452, 323 भादवि थाना भीटी का वांछित था।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद अदालत में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि ऐसे वारंटियों और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी को कानून से भागने नहीं दिया जाएगा। यह कार्रवाई महरूआ थाना पुलिस की सतर्कता, त्वरित सूचना तंत्र और दृढ़ संकल्प का उदाहरण है।

और नया पुराने