एनटीपीसी में रामलीला का भव्य पांचवा दिन: शुभारंभ के साथ उमड़ा उत्साह

 


इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र। एनटीपीसी परिसर में शुक्रवार को आयोजित रामलीला का पांचवा दिन धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष रितेश पांडे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और गौरवपूर्ण बना दिया। साथ ही एनटीपीसी चौकी इंचार्ज मुनि मनरंजन दुबे ने भी दीप प्रज्वलित कर रामलीला की शोभा को चार-चाँद लगा दिया।

कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने दोनों अधिकारियों के स्वागत और उनके योगदान को देखकर अपार उत्साह व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने यह महसूस किया कि थाना अध्यक्ष रितेश पांडेय और चौकी इंचार्ज मुनि मनरंजन दुबे न केवल प्रशासनिक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी हमेशा जनता के करीब हैं।

आज के पांचवे दिन के कार्यक्रम में दर्शकों को राम केवट संवाद, दशरथ मरण, भरत का निनहाल से वापस आना, भरत का चबकूट जाना, राम का मिलन, जयंता दूर्यय, सुतीसण मिलन जैसी मनोरंजक और शिक्षाप्रद झांकियां देखने को मिलेंगी। प्रत्येक झांकी में कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

चौकी इंचार्ज मुनि मनरंजन दुबे ने कहा कि यह आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखता है, बल्कि समाज में भाईचारे और एकता की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव में बढ़-चढ़ कर भाग लें और इसे सफल बनाएं।

एनटीपीसी परिसर में आयोजित यह रामलीला पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल पैदा कर रही है। ग्रामीण और कर्मचारी बड़े उत्साह के साथ रामलीला का आनंद ले रहे हैं। लोगों ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह रामलीला न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजो रही है, बल्कि बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणा का भी स्त्रोत बन रही है।

स्थानीय लोगों ने थाना अध्यक्ष और एनटीपीसी प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनका लगातार समर्थन और मार्गदर्शन इस आयोजन को सफल बनाने में सबसे बड़ा योगदान रहा है।

और नया पुराने