जहांगीरगंज में महिला सुरक्षा को लेकर एण्टीरोमियों टीम की बड़ी कार्रवाई, दो मनचले गिरफ्तार

जनपद अम्बेडकरनगर के थाना जहांगीरगंज क्षेत्र में महिला मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत पुलिस की एण्टीरोमियों टीम ने रास्ता चलते महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी व छेड़खानी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव और क्षेत्राधिकारी आलापुर प्रदीप सिंह चन्देल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना जहांगीरगंज पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 279/25 धारा 296 बीएनएस के तहत पकड़े गए आरोपियों में सौरभ यादव उर्फ गोलू यादव (उम्र 21 वर्ष), निवासी गोपालपुर मिश्रीलाल थाना जहांगीरगंज और अमान अहमद (उम्र 19 वर्ष), निवासी बिडहरखास थाना जहांगीरगंज शामिल हैं। दोनों आरोपियों को महिलाओं के साथ सार्वजनिक स्थान पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना जहांगीरगंज की पुलिस टीम के अंतर्गत उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, कांस्टेबल अखिलेश यादव, महिला कांस्टेबल शिवानी गुप्ता व अनीता यादव शामिल रहे। पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र में महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

और नया पुराने