दिल्ली में दबोचे साइबर ठग: अम्बेडकरनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी



अम्बेडकरनगर।साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बुधवार को नई दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो जनपद अम्बेडकरनगर में दर्ज साइबर ठगी के एक गंभीर मामले में वांछित थे।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी और क्षेत्राधिकारी टांडा के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मंगलवार रात करीब 9 बजे दिल्ली के जे.जे. कालोनी बस अड्डे से दानिश पुत्र इसहाक (29 वर्ष), निवासी रसूलपुर सवगा, थाना इसलामनगर, जनपद बदायूं और असलम पुत्र निसार (20 वर्ष), निवासी झुग्गी न.-90, ई ब्लॉक, जे.जे. कालोनी, थाना बवाना, उत्तर पश्चिम दिल्ली को गिरफ्तार किया।

दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना साइबर क्राइम अम्बेडकरनगर में मुकदमा संख्या 06/2025, धारा 303(2)/318(4)/316(2)/317(2) बीएनएस और 66B/66C आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने दोनों को बुधवार को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।

अपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी दानिश के खिलाफ इससे पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना इसलामनगर, बदायूं में वर्ष 2021 के मुकदमे — संख्या 28/2021 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट तथा मुकदमा संख्या 26/2021 धारा 398/401 भादवि शामिल हैं।
वहीं आरोपी असलम का नाम वर्तमान साइबर अपराध मामले में पहली बार प्रकाश में आया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अशोक कुमार गोड़, कांस्टेबल अतुल यादव, सुभम चौधरी और प्रदीप शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि दोनों अभियुक्तों से पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है। साइबर अपराधियों के नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने के लिए जांच जारी है।

और नया पुराने