तीन घंटे में अपहृत दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद, मिशन शक्ति अभियान 5.0 में पुलिस की शानदार सफलता

अम्बेडकरनगर: जनपद अम्बेडकरनगर में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना हंसवर पुलिस ने अपहृत दो नाबालिग बालिकाओं को मात्र तीन घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर एक बार फिर अपनी तत्परता और दक्षता का परिचय दिया। पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) तथा क्षेत्राधिकारी टाण्डा के सघन पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हंसवर की अगुवाई में यह कार्रवाई सम्पन्न हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को बालिकाओं के अपहरण की सूचना पर हंसवर पुलिस ने तुरंत त्वरित कार्रवाई करते हुए हरैया बाईपास थाना क्षेत्र बसखारी से उन्हें सुरक्षित बरामद किया। अपहृत बालिकाओं को मुदकमा पंजीकृत कर वनस्टाप सेंटर अम्बेडकरनगर में विधिक कार्रवाई हेतु दाखिल किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीकी साधनों और गहन जांच-पड़ताल के माध्यम से अपहरणकर्ताओं का पता लगाकर बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की। इस कामयाबी में उपनिरीक्षक श्रवण कुमार, उपनिरीक्षक संजय सिंह, कांस्टेबल दिलीप कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र सरोज और महिला हेड कांस्टेबल नीलम की भूमिका अहम रही। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की यह सफलता समाज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की क्षमता को दर्शाती है।

और नया पुराने