जनपद अम्बेडकरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली जलालपुर पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशानुसार कार्य करते हुए जलालपुर पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 09/26 धारा 87/351(3)/126/64(1) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त भोनू पुत्र मोहित उम्र करीब 26 वर्ष निवासी गोविन्दपुर थाना आलापुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने 20 जनवरी 2026 को मुखबिर से प्राप्त खास सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के जमालपुर चौराहा के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया, इसी दौरान सुबह करीब 8:05 बजे अभियुक्त को मौके से दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की पुष्टि की गई, जिसमें वह उक्त मुकदमे में वांछित पाया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजीव सागर के नेतृत्व में कांस्टेबल सुनील यादव एवं कांस्टेबल दिनेश चौहान शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
Tags
अम्बेडकर नगर
