फर्जी धर्मान्तरण प्रार्थना पत्र देने वाला अंकुर प्रजापति गिरफ्तार, मालीपुर पुलिस की कार्रवाई

अम्बेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को जबरन धर्मान्तरण कराने का फर्जी प्रार्थना पत्र देने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अंकुर प्रजापति पुत्र प्रेम सागर प्रजापति निवासी दरगाह शाह रमजान थाना मालीपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक अंकुर प्रजापति ने पारिवारिक विवाद के चलते पुलिस को गुमराह करने और परेशान करने की नियत से जबरन धर्मान्तरण का झूठा प्रार्थना पत्र दिया था। इस मामले में थाना मालीपुर में मुकदमा संख्या 192/25 धारा 217/353(2) बीएनएस दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने अभियुक्त को शुक्रवार दोपहर लगभग 12.35 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी और क्षेत्राधिकारी जलालपुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेजने की तैयारी की है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक शत्रुघ्न सिंह और कांस्टेबल राजकुमार शामिल रहे।

और नया पुराने