सिद्धपीठ मदरिया में 7 नवम्बर को होगा भव्य भंडारा – परम पूज्य महंत (डॉ.) रामजी दास जी महाराज की पुण्यस्मृति में कार्यक्रम


गोला। बड़हलगंज स्थित सिद्धपीठ मदारिया के महंत, संत (डॉ.) रामजी दास जी महाराज 25 अक्टूबर 2025 को ब्रह्मलीन हो गए। उनके निधन से वैष्णव संप्रदाय और श्रद्धालुओं में शोक की लहर है। 26 अक्टूबर को विधि-विधानपूर्वक उन्हें गंगा-लाभ प्रदान किया गया।

सिद्धपीठ मदारिया द्वारा 7 नवंबर 2025, शुक्रवार को महाराज जी की पावन स्मृति में महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया जा रहा है। इसी दिन उनके अनन्य शिष्य ब्रह्मचारी श्रीशदास का कंठी चद्दर एवं महंती अनुष्ठान भी विधि-विधानपूर्वक संपन्न होगा।

कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है: प्रातः 11:00 बजे गौरी गणेश पूजन, प्रातः 11:30 बजे आसन पूजन, दोपहर 12:00 बजे कंठी चद्दर (महंती) अनुष्ठान, दोपहर 12:30 बजे संत आशीर्वचन और दोपहर 1:00 बजे महाप्रसाद (भंडारा) वितरित किया जाएगा।

सिद्धपीठ मदारिया परिवार ने सभी भक्तों, संत महात्माओं और श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने तथा पूज्य महाराज जी के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करने का विनम्र अनुरोध किया है।

और नया पुराने